छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर रायपुर में होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ, 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 28 नवंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय समारोह होगा। कार्यक्रम में 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, पांच साहित्यकारों का सम्मान, साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


