नवा रायपुर में बनेगा 406 एकड़ का इंडस्ट्रियल पार्क: BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ का बड़ा प्रस्ताव, केंद्र को भेजी जाएगी फाइल
BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित है। स्टेट लेवल कमेटी ने परियोजना प्रस्ताव को भारत सरकार के DPIIT के समक्ष भेजने के लिए मंजूरी दी है।


