तेंदूपत्ता बना कमाई का रिकॉर्ड: गीदम समिति को मिली ऐतिहासिक कीमत, 4 हजार परिवारों को बोनस का तोहफा
दंतेवाड़ा की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति का तेंदूपत्ता ऑनलाइन निविदा में 10,909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड कीमत पर बिका। इस उपलब्धि से करीब 4 हजार संग्रहक परिवारों को बोनस का लाभ मिलेगा।
नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी, पुनर्वास नीति से मिला सम्मानजनक जीवन का नया अवसर
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति-2025 के तहत दंतेवाड़ा के नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य देवा मंडावी को कलेक्टर कार्यालय में भृत्य पद पर शासकीय नौकरी मिली है। यह पहल प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक जीवन, स्थायी रोजगार और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की मुलाकात, जनजातीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से सौजन्य मुलाकात के दौरान जनजातीय समाज, लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके चार दशक से अधिक के योगदान की सराहना की।


