दुर्ग रेंज को मिला नया साइबर थाना भवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण, नशामुक्ति अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई में 33.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित दुर्ग रेंज साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान रूआबांधा पुलिस चौकी, एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, काउंसलिंग एवं किलकारी कक्ष का उद्घाटन और संकल्प अभियान-नशामुक्ति का शुभारंभ किया।


