छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर रायपुर में सजा साहित्यिक मंच, 14 पुस्तकों का विमोचन और पांच साहित्यकार सम्मानित
रायपुर में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, पांच साहित्यकारों का सम्मान और ‘मोर भाखा’ लघु फिल्म का लोकार्पण किया गया।


