लखपति दीदी दिनेश्वरी सोरी ने ‘बिहान’ योजना से बदली तकदीर, मशरूम से अगरबत्ती और साबुन तक कई कारोबार से बढ़ाई आय
राजनांदगांव की लखपति दीदी दिनेश्वरी सोरी ने ‘बिहान’ योजना और स्वसहायता समूह के सहयोग से स्वरोजगार की राह अपनाई। मशरूम, अगरबत्ती, साबुन, गुलाल, मोमबत्ती और गोबर के दीये समेत कई उत्पाद बनाकर उन्होंने अपनी वार्षिक आय 52 हजार से बढ़ाकर करीब 1.50 लाख रुपये कर ली।


