मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश पर्व पर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंगसभा सेक्टर-6 में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।


