वाड्रफनगर को मिलेंगी नई विकास सुविधाएं, रकसगंडा बनेगा पर्यटन केंद्र; मुख्यमंत्री साय ने की कई बड़ी घोषणाएं
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर में करमा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात दी। रकसगंडा को पर्यटन केंद्र बनाने, वृद्धजन क्लिनिक और किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता देने की घोषणा प्रमुख रही।


