सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर के बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित फैशन शो में सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और बदलाव की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंच पर पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया।
लोकतंत्र की पाठशाला बना छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर, शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही; CM साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
भिलाई के शकुंतला विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कर सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान और संसदीय परंपराओं की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, 17 जुलाई को होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस पर 17 जुलाई को चर्चा कराने की घोषणा की है।
विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान, CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सभी विधायकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और जनभागीदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात
षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित: पावस सत्र को लेकर विधानसभा में हुई अहम चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित समिति के सदस्य शामिल हुए और सत्र के सुचारु संचालन पर चर्चा की।
लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में मुख्यमंत्री बोले- उनका त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा, ‘आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन
आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। इस दौरान 'आपातकाल के योद्धा' स्मारिका का विमोचन और राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, ईंधन संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों से भी की अपील
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील से प्रेरित होकर अपने प्रोटोकॉल काफिले में 4 वाहनों की कटौती करने का निर्णय लिया है। डॉ. रमन सिंह ने इसे राष्ट्रहित में उठाया गया जिम्मेदार कदम


