बीजापुर में ‘बाघ रथ’ से गांव-गांव पहुंचेगा वन्यजीव संरक्षण का संदेश, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी
बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाई। साल के अंत तक इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।


