नई दिल्ली,1 अक्टूबर 2026

दुबई से इजराइल जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक और क्रैश की कोशिश से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जानकारी में हमले के लिए चाकू के इस्तेमाल की बात सामने आई थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट में मौजूद ‘क्रैश Axe’ यानी इमरजेंसी फायर एक्स से कैप्टन पर हमला किया था।

इस हमले में कैप्टन स्मित मच्छार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी CBS News को दिए इंटरव्यू में विमान में मौजूद इस कुल्हाड़ी का जिक्र किया है।

क्या होता है Plane Crash Axe?

विमान में रखा क्रैश Axe एक सुरक्षा उपकरण होता है। इसे आपात स्थिति में आग तक पहुंच बनाने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कॉकपिट की दीवारों, छत या फर्श के पैनलों के पीछे बिजली के तारों या सर्किट में आग लगने की स्थिति में क्रू सदस्य इससे पैनल काटकर आग बुझाने की कोशिश कर सकते हैं।

विमान दुर्घटना में सामान्य निकास रास्ते बंद होने पर भी इस उपकरण से मलबा हटाने या कमजोर हिस्सों को काटकर रास्ता बनाने में मदद ली जा सकती है।

सुरक्षा उपकरण का हमले में इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने कोई बाहरी हथियार विमान में नहीं लाया था। उसने कॉकपिट में पहले से मौजूद फायर एक्स/क्रैश Axe का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में इसे इस सुरक्षा उपकरण के किसी व्यक्ति को घायल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने का पहला मामला बताया गया है।

32 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई घटना

यह घटना 30 सितंबर 2026 की बताई गई है। Flydubai की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें करीब 120 इजराइली यात्री बताए गए हैं।

उड़ान के दौरान करीब 32 हजार फीट की ऊंचाई पर ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। इसी दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर क्रैश Axe से हमला किया गया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने स्थिति को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद यात्री और क्रू सदस्य कॉकपिट तक पहुंचे और आरोपी को काबू करने में मदद की। अन्य पायलटों ने भी विमान का नियंत्रण संभालने में सहयोग किया।

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts