रायपुर,2 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित नितिन नबीन के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए साझा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस मुलाकात को मुख्यमंत्री साय के दिल्ली प्रवास के दौरान हुई महत्वपूर्ण राजनीतिक-संगठनात्मक बैठकों में से एक माना जा रहा है।


