रायपुर, 2 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल श्री डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts