जन्मदिन पर Manoj Bajpayee के फैंस को तोहफा, ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का फर्स्ट लुक जारी
मुंबई। अभिनेता Manoj Bajpayee के 57वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म Governor The Silent Saviour का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म को Vipul Amrutlal Shah प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म का पोस्टर सनशाइन पिक्चर्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें दो अलग-अलग विजुअल्स के जरिए कहानी की झलक दी गई है। पहले पोस्टर में एक हरी कुर्सी दिखाई देती है, जो किसी सरकारी दफ्तर या सत्ता के प्रतीक के रूप में नजर आती है। इसके साथ लिखा है—“ये सिर्फ कुर्सी नहीं… जिम्मेदारी है।”
दूसरे पोस्टर में Manoj Bajpayee पीछे से नजर आते हैं, जहां वे फॉर्मल ड्रेस में हाथ में सूटकेस लिए दिखाई देते हैं। पोस्टर पर लिखा है—“If I fail… India fails।” इन विजुअल्स से संकेत मिलता है कि फिल्म एक हाई-वोल्टेज लीगल ड्रामा हो सकती है। इसका निर्देशन Chinmay Mandlekar कर रहे हैं।
फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ Adah Sharma और Madhoo भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। खास बात यह है कि विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। इसके को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं, जबकि कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म का संगीत Amit Trivedi ने तैयार किया है और गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं।
यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hindi 















































































































































































































































































































































