# Tags
#Crime

बेवफाई से आहत पति ने उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी

gawah

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां वैवाहिक जीवन में मिली बेवफाई से आहत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी परमानंद यादव की पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चौरेल (अर्जुन्दा) गांव चली गई थी। परमानंद पिछले तीन दिनों से पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि इससे आहत होकर परमानंद चौरेल गांव पहुंचा और पत्नी के कथित प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के घर छोड़ने से आहत होकर परमानंद ने यह कदम उठाया। दोनों पक्षों के बयान अभी लिए जाने बाकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *