TMC की हार पर जश्न मना रहे कांग्रेसियों से राहुल गांधी नाराज, बोले- यह देश का मामला है
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की हार पर जश्न मनाने वाले कांग्रेसियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का मामला है।
राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार पर खुशी जताना उचित नहीं है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए वोटों की चोरी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं और यह देश के लिए चिंताजनक स्थिति है।
उन्होंने पार्टी नेताओं को हिदायत दी कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और इसे किसी एक दल की हार-जीत के रूप में न देखें, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के तौर पर देखें।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































