पश्चिम बंगाल जीत के बाद BJP नेताओं ने काली मंदिर में की पूजा, बोले- जनता के विश्वास और बदलाव की जीत
पश्चिम Bengal में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर पहुंचे और मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और बदलाव की जीत बताया।
मंदिर पहुंचने वालों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नेताओं ने विधि-विधान से पूजा की और पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय की मेहनत और जनता के समर्थन से यह ऐतिहासिक जीत संभव हो पाई है।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे परिसर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
Hindi 












































































































































































































































































































































































































































































































































































































