# Tags
#राजनीति

तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ, CPI-CPI(M) और VCK के समर्थन से विजय ने हासिल किया बहुमत

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए सरकार गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। कांग्रेस के बाद अब CPI, CPI(M) और VCK ने भी TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन जुटाने का दावा किया है।

इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि TVK को आशंका है कि DMK और AIADMK मिलकर सबसे बड़ी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश कर सकती हैं। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह TVK समर्थकों ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में भी लिया।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल Rajendra Arlekar ने गुरुवार को दूसरी बार विजय के सरकार बनाने के दावे को लौटा दिया था। राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ बहुमत साबित करने को कहा था। हालांकि उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि किसी अन्य दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

वहीं तमिलनाडु कांग्रेस ने भी राज्यपाल के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेन्नई में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेताओं Girish Chodankar और K. Selvaperunthagai ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं कर रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *