# Tags
#अपराध / कानून

नागपुर में RSS मुख्यालय के पास गैंगवार, देर रात फायरिंग से मची दहशत

crime

Nagpur में Rashtriya Swayamsevak Sangh मुख्यालय के पास शनिवार देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार और फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कोठी रोड क्षेत्र में पुराने विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अचानक हिंसक हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई।

घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह RSS मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश और इलाके में दबदबा कायम करने की लड़ाई को घटना की मुख्य वजह मान रही है। वहीं प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना कर चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *