# Tags
#All #अपराध / कानून

लखनऊ के अस्पताल में 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर पर रेप का आरोप; अस्पताल सील करने के आदेश

lucknow bkt tejas hospital rape case 1779439611

22 मई 2026 | लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंची छात्रा के साथ वहां कार्यरत डॉक्टर ने रेप किया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जबकि पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

इलाज के दौरान भरोसे का फायदा उठाने का आरोप

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा इलाज के लिए अस्पताल गई थी, जहां डॉक्टर ने मरीज होने का फायदा उठाकर उसके साथ यह घिनौनी वारदात की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, डॉक्टर हिरासत में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 21 मई 2026 को बीकेटी थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि तेजस हॉस्पिटल में भर्ती युवती के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। एसीपी आकाश पांडे आरोपी डॉक्टर को पुलिस टीम के साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन

घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीर बताते हुए तेजस हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद प्रदेश में निजी अस्पतालों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *