बालोद,5 अक्टूबर 2026


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे।

इसी दौरान अरमरीकला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में 8 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts