रायपुर,27 सितम्बर 2026

राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र के साहू पारा में किराए के मकान में रहने वाले बालोद निवासी भुनेश्वर साहू का देर रात अपनी पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वारदात के पीछे के पूरे कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts