रायपुर, 28 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। दोनों कार्यों की स्वीकृति से कुनकुरी में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इन दोनों विकास कार्यों की घोषणा की थी। अब घोषणा के अनुरूप दोनों कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

76.81 लाख रुपये से बनेगा सूर्य नमस्कार चौक

कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 76.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चौक के विकसित होने से नगर को एक आकर्षक और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल मिलेगा। इससे नगर की पहचान को नया स्वरूप देने के साथ नागरिकों के लिए एक उपयोगी सार्वजनिक स्थान विकसित होगा।

24.83 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन

इसी स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए 24.83 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल से नगरवासियों में खुशी

दोनों विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने पर कुनकुरी नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा और कुनकुरी के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts