जगदलपुर, 30 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का आयोजन आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। बस्तर जिले में परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

49 केंद्रों पर 9,777 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बस्तर जिले में CG SET 2026 के लिए कुल 49 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में कुल 9,777 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी

परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध

परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े और चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में जूते, मोजे, बेल्ट, घड़ी, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा महिला परीक्षार्थियों को आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि परीक्षा का संचालन सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts