# Tags
#politics

पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Jageshwar ram

जशपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य से एक दुखद खबर सामने आई है। जशपुर के पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जागेश्वर राम भगत न केवल राजनीति में सक्रिय रहे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे वनवासी कल्याण आश्रम की सरहुल समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि जागेश्वर राम भगत एक वरिष्ठ भाजपा नेता और वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और उत्थान के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

उनके निधन से जशपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *