# Tags
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.12.45 PM 1

रायपुर में जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन

रायपुर में जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस नई पीठ को उपभोक्ता मामलों के त्वरित निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया।

lenskart 1

Lenskart ड्रेस कोड विवाद पर बिलासपुर में विरोध, हिंदू संगठन का प्रदर्शन

चश्मा कंपनी Lenskart के ड्रेस कोड को लेकर देशभर में उठे विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शहर के सरकंडा, व्यापार विहार और मुंगेली नाका स्थित स्टोर्स पर पहुंचकर कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई और जमकर प्रदर्शन किया।

अजय चंद्राकर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अजय चंद्राकर का कांग्रेस-टीएमसी पर हमला, बोले– षड्यंत्रपूर्वक रोका गया बिल

रायपुर में बीजेपी विधायक का बयान, कहा– मातृशक्ति में आक्रोश, अब जन-जन तक पहुंचाया जाएगा मुद्दा 20 अप्रैल 2026 | रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस बिल को विपक्ष […]

69e484527c7ed bilaspur enraged youth throws almonds onto official desk 192916650 16x9

बिलासपुर में युवक का अनोखा विरोध, अधिकारी की मेज पर फेंके बादाम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अनोखा विरोध का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सरकारी लापरवाही से परेशान होकर अधिकारी की मेज पर बादाम फेंक दिए। यह घटना टिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur Visakhapatnam Corridor

बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में समंदर तक पहुंच

बस्तर संभाग के विकास को नई गति देने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक गेमचेंजर परियोजना के रूप में उभर रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बस्तर जैसे लैंड-लॉक्ड क्षेत्र को सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय व्यापार का रास्ता खोलेगा।

image 2026 04 19T183623.916

बस्तर में जंगल पर कब्जे की साजिश नाकाम, 14 ग्रामीण गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया है। दो अलग-अलग वन अपराध मामलों में कुल 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है, जो सुकमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

chhattisgarh

आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) में 17 एवं 18 अप्रैल को आयोजित चिंतन शिविर में प्रदान किया गया।

image 84 1 1

कवर्धा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम दशरंगपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

CM VISHNUDEO SAI 1 2 (1)

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभ, सीएम साय ने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर बढ़ाया हौंसला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर सेंटर ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री के इस अपनत्व भरे व्यवहार से वरिष्ठजन बेहद प्रसन्न नजर आए।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.03.48 PM

सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया है।