# Tags
#राज्य

ऑनलाइन सट्टे पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क बेनकाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने इस कार्रवाई में नमन जग्गी और आयुष जैन को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन सट्टा संचालन और लोगों को सट्टा खिलाने के काम में सक्रिय थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल, करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और सट्टा-पट्टी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *