# Tags
#राजनीति

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए, CEC और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि हराई गई है।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भारत निर्वाचन आयोग (CEC) को हार का मुख्य कारण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही और पूरी प्रक्रिया पर संदेह खड़ा होता है।

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान वोटों में हेरफेर की गई और भाजपा ने चुनाव को प्रभावित किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि सीआरपीएफ के जवानों ने उनके पेट पर लात मारी।

ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *