योगी ने शुभेंदु को पहनाया भगवा गमछा
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एक खास पल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपना भगवा गमछा पहनाया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी और NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बांग्ला भाषा में ली।
शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शुभेंदु मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात करते नजर आए।
इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपना भगवा गमछा उतारकर शुभेंदु अधिकारी के कंधे पर रखा। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा की विचारधारा और हिंदुत्व की राजनीति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने हैं।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































