Bangladesh में खसरे का कहर, 300 से ज्यादा मौतें
Bangladesh में खसरे का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। देश के 61 जिलों में संक्रमण फैल चुका है और मरीजों की संख्या 45 हजार के पार पहुंच गई है। Dhaka Tribune की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12 बच्चों की मौत हुई है, जिनमें 5 मौतें राजधानी Dhaka में दर्ज की गईं।
Directorate General of Health Services (DGHS) के अनुसार, देशभर में खसरे से मौतों का आंकड़ा 300 से अधिक हो गया है। इनमें 57 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि 279 मौतें संदिग्ध बताई जा रही हैं।
15 मार्च से लगातार बढ़ रहे मामले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 मार्च से देश में खसरे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन संक्रमण पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इस दौरान 31,912 संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 28,238 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में 1,238 नए संदिग्ध मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,498 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और इलाज की व्यवस्था बढ़ाने में जुटा हुआ है।
Hindi 











































































































































































































































































































































































































































































































































































































