# Tags
#politics

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला,59 आरोपी कोर्ट पहुंचे, फैसले पर टिकी निगाहें

Kawashi lakhma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई हुई, जिसमें कुल 59 आरोपियों को ED की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए गए और इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

इस दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी अदालत में मौजूद रहे। वहीं मामले में भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और निरंजन दास सहित आबकारी विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भी पेश हुए। कोर्ट इस हाई-प्रोफाइल केस में जल्द फैसला सुना सकती है।

ED के मुताबिक, ACB में दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का जिक्र है। जांच में अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी और अनवर ढेबर समेत कई नाम सामने आए हैं। आरोप है कि सिंडिकेट के जरिए कमीशन वसूली, नकली होलोग्राम से बिक्री और सप्लाई जोन में हेरफेर कर अवैध उगाही की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *