# Tags
#All #People

रायपुर: गैस संकट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर

gas news 1232x816

रायपुर, 08 अप्रैल 2026

गैस सिलेंडर की कमी के बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है कि अब जिले में रहने वाले छात्रों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में लिया गया निर्णय

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गैस आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इन दस्तावेजों पर मिलेगा सिलेंडर

अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को 5 किलो का सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाएगा। इससे बाहर से पढ़ाई करने आए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 10.22.49 AM

पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और व्यवस्था बनाए रखें।

गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वितरण में बाधा डालने, नियमों के खिलाफ सिलेंडर लेने की कोशिश करने या कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पतालों में भी सुनिश्चित होगी आपूर्ति

एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम और अनाथालय जैसे संस्थानों में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

बुकिंग पर समय सीमा तय

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी। साथ ही फिलहाल नए कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर रोक लगाई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *