# Tags
#All #Health #People

नकली दवा रैकेट का खुलासा: रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक रिमांड

561B5014 0E40 4F09 A3F6 68431EDA214F

रायपुर, 14 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर से दवा सप्लाई करने वाला और सारंगढ़ व भाठापारा के मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ट्रांसपोर्ट में पकड़ी गई थी नकली दवाओं की खेप

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब गोगांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई। जांच में सामने आया कि ये दवाएं इंदौर से मंगाई गई थीं, जिसके बाद ड्रग विभाग ने सारंगढ़ और भाठापारा के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की।

इंदौर से हो रही थी सप्लाई, लोकल बाजार में खपाई जा रही थी दवाएं

जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी इंदौर से नकली दवाएं मंगाकर स्थानीय मेडिकल दुकानों के जरिए बाजार में बेच रहे थे। पुलिस ने इस मामले में रोचक अग्रवाल, खेमराम बानी और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो के बाद अधिकारी निलंबित

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब जनवरी में सारंगढ़ के एक मेडिकल संचालक और सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें संदिग्ध व्यवहार के आरोप लगे, जिसके बाद अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।

प्रदेश स्तर पर फैले नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस और ड्रग विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि नकली दवाओं के इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *