# Tags

शपथ ग्रहण के लिए सुवेंदु रवाना,कोलकाता परेड ग्राउंड में जुटेंगे 1 लाख लोग

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुवेंदु अधिकारी रवाना हो चुके हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में […]

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में जुटेंगी देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां, PM मोदी समेत कई CM रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल में BJP की पहली सरकार के गठन के साथ आज राज्य की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Breaking News : हो गया फाइनल! शुभेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के अगले CM, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम मुहर लग गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी विधायकों ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर सहमति जताई। अब वह थोड़ी देर में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शनिवार 09 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता में उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,बांग्लादेश बॉर्डर लिंक आया सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल पुलिस ने मामले में तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, हालांकि इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार […]

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर सियासत तेज, बोले- ‘BJP करेगी गुंडों की सफाई’

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में BJP नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने इसे “पहले से रची गई साजिश” बताया और कहा कि हत्या से पहले कई दिनों तक रेकी की गई थी।

ममता बनर्जी बोलीं- ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, अब बंगाल में सरकार गठन को लेकर बढ़ा संवैधानिक विवाद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद Mamata Banerjee ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मैं हारी नहीं हूं, मुझे हराया गया है।” ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी अप्रत्यक्ष रूप से धांधली के आरोप लगाए हैं। इस बयान के बाद राज्य में सरकार गठन और संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

बंगाल में BJP की जीत पर बांग्लादेश से प्रतिक्रिया, BNP नेता बोले- ‘हैरान हूं कि TMC हार गई’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब बांग्लादेश से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी BNP के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल ने कहा कि वह TMC की हार से हैरान हैं। उन्होंने BJP और Suvendu Adhikari को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भारत और बांग्लादेश के संबंध आगे भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।

ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया, बोले- “अब सिर उठाकर चलेंगे”

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बीच Mamata Banerjee की हार और Suvendu Adhikari की जीत के बाद फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri ने खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें पहले राज्य में प्रवेश और अपनी फिल्म के प्रदर्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद CM पद की रेस तेज, ये 5 बड़े नेता सबसे आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। ऐसे में राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनने की स्थिति बन गई है। इसी के साथ सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। तृणमूल कांग्रेस की हार और Mamata Banerjee के सत्ता से बाहर होने के संकेतों के बीच बीजेपी में सीएम पद को लेकर हलचल तेज हो गई है।

बंगाल में भगवा लहर,बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के करीब, 15 साल बाद ममता सरकार पिछड़ती दिखी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव नजर आ रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बढ़त के साथ दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंचती दिखाई दे रही है, जबकि Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) पीछे छूटती दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बीजेपी लगभग 195 सीटों […]