खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ और झारखंड ने फाइनल में बनाई जगह
रायपुर, 31 मार्च 2026 । खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और बेहतरीन खेल प्रदर्शन से भरपूर रहे।
पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 6-5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने गुजरात के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन किया। झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गुजरात को 9-0 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ तक झारखंड 4-0 की बढ़त बना चुका था, जिसे दूसरे हाफ में और मजबूत करते हुए टीम ने बड़ी जीत हासिल की।
अब महिला फुटबॉल का फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच खेला जाएगा, जहां खिताब के लिए कड़ा और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
Hindi 
























































































































































































































































