# Tags
#अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में मस्जिद पर हमला,दो टीनएजर्स की अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों की मौत

a7e17d3d 1539 4c6d 8568 e31d76defe23

United States के San Diego में स्थित एक मस्जिद में हुए हमले से हड़कंप मच गया। सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में दो टीनएजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों हमलावर एक गाड़ी के अंदर मृत पाए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की उम्र करीब 17 और 19 साल थी। Federal Bureau of Investigation के सैन डिएगो स्पेशल एजेंट मार्क रेमिली ने बताया कि दोनों युवकों ने मस्जिद में हमला किया और बाद में खुद को गोली मार ली। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने भी पुष्टि की कि दोनों संदिग्धों की मौत आत्महत्या से हुई है।

जांच के दौरान हमलावरों की गाड़ी से इस्लाम विरोधी सामग्री, हेट स्पीच लिखे हथियार और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में नस्लीय श्रेष्ठता और कट्टर विचारधारा का जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक संदिग्ध अपने घर से लेकर आया था।

फिलहाल पुलिस और FBI इस हमले के पीछे की मंशा और संभावित हेट क्राइम एंगल की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *