# Tags
Trump

सीजफायर खत्म होने से पहले ट्रंप की ईरान को चेतावनी, तेल-गैस पाइपलाइनों पर दी बड़ी धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्षविराम (सीजफायर) खत्म होने से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास शर्तें मानने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं, अन्यथा उसके तेल और गैस पाइपलाइन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। […]

PM Modi In Thakurganj 1777236829473 v

बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा,पीएम मोदी की रैली से पहले BJP TMC समर्थकों में झड़प, विधायक पवन सिंह के घर पर बम हमला

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगद्दल में रविवार रात भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत राजनीतिक झंडों और पोस्टरों को फाड़ने को लेकर […]

arvind kejriwal 1 1

शराब नीति मामले में नया मोड़,अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में पेश न होने का किया ऐलान

कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे। दरअसल, निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए जांच एजेंसी […]

pm modi sikkim visit

सिक्किम दौरे पर PM मोदी, 4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज सिक्किम पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के 50वें स्थापना वर्ष (स्वर्ण जयंती) के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे और 28 अप्रैल को पालजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi In Thakurganj 1777236829473 v

बंगाल में PM मोदी का बड़ा ऐलान: “वोट दीजिए, TMC से मुक्ति दिलाएंगे”

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय को साधते हुए बड़ा भरोसा दिया है। ठाकुरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) के तहत सभी शरणार्थी परिवारों को हर हाल में नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों की जिम्मेदारी भारत की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है और उनकी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम ने मतुआ समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें नागरिकता के साथ सभी अधिकार और दस्तावेज मिलेंगे, जो देश के किसी भी नागरिक को मिलते हैं।

swarana kanta sharma 1777261989259 v

केजरीवाल ने कोर्ट में पेश होने से किया इनकार, कहा- “न्याय की उम्मीद खत्म”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की अपील पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जज को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें इस अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं रह गई है, इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने अपने इस फैसले को अंतरात्मा की आवाज बताते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का निर्णय ले रहे हैं।

gawah

सूरत में बक्सा कांड, पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में सीमेंट से किया सील, चिट्ठी से खुला राज

गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ जैसी वारदात की याद ताज़ा कर दी है। इस बार कहानी उलटी है—जहां पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, गोड़ादरा इलाके के रहने वाले 40 वर्षीय विशाल रणछोड़भाई […]

WhatsApp Image 2026 04 26 at 10.13.39 AM

बालोद में एक ही पेड़ पर लटके मिले महिला और युवक के शव, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले। खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर सबसे पहले शवों पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान संतोषी यादव (40) और थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है।

forest 01

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर सख्ती, 22 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) रेंज अंतर्गत घुरवाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की कोशिश कर रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह की इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

susan 1

छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” का आगाज, सरकार खुद पहुंचेगी जनता के द्वार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में “सुशासन तिहार 2026” एक बड़े जन-केंद्रित अभियान के रूप में शुरू होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 1 मई से 10 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्य के हर गांव और शहरी वार्ड तक पहुंच बनाई जाएगी, जहां लोगों की शिकायतें सुनी ही नहीं जाएंगी बल्कि तय समयसीमा में उनका समाधान भी किया जाएगा। इस पहल को सरकार और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।