# Tags
#All #People

नोएडा हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव पर FIR; भ्रामक वीडियो फैलाने का आरोप

Delhi water crisis 3

नोएडा, 15 अप्रैल 2026

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे श्रमिक आंदोलन के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पुलिस ने RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर मध्य प्रदेश के शहडोल का वीडियो नोएडा का बताकर सोशल मीडिया पर साझा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है।

फर्जी वीडियो से भड़काने का आरोप

साइबर सेल की जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में पुलिस एक व्यक्ति की पिटाई करती दिख रही है, जबकि यह घटना वास्तव में मध्य प्रदेश के शहडोल की थी। आरोप है कि इसे नोएडा श्रमिक आंदोलन से जोड़कर भ्रामक कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिससे तनाव बढ़ सकता था।

अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स भी जांच के घेरे में

पुलिस ने इस मामले में अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी कार्रवाई की है। ‘एक्स’ हैंडल @ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल जितेंद्र शर्मा दौसा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने जानबूझकर संवेदनशील समय में अफवाह फैलाने का प्रयास किया।

हिंसक हुआ था श्रमिक आंदोलन

गौरतलब है कि वेतन विसंगतियों को लेकर चल रहा श्रमिक आंदोलन हाल के दिनों में हिंसक हो गया था। प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ और सड़क जाम की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

अब तक 350 से ज्यादा गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने अब तक 350 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अलग-अलग थानों में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और इस पूरे मामले में किसी संगठित साजिश की भी जांच की जा रही है।

सरकार ने उठाए कदम

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जहां सुरक्षा बल तैनात हैं, वहीं सरकार ने न्यूनतम वेतन में करीब 21% की बढ़ोतरी का फैसला भी लिया है, ताकि श्रमिकों की नाराजगी को कम किया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *