# Tags
tcs nashik case live ncw team mobile password investigation nida khan update 1 2026 04 19d66b69e44d03ffe6dd0f29d88e8d8f

TCS कांड: पीड़िताओं को मंदिर जाने से रोका, इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने के आरोप; चार्जशीट में बड़े खुलासे

नासिक स्थित TCS कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंदिर जाने और भजन सुनने से रोककर इस्लाम से जुड़े वीडियो दिखाए गए और धार्मिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की गई।

IMG 20260604 122824

सरगुजा में दर्दनाक घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

सरगुजा के सरगवां गांव में एक प्रेमी जोड़े के एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच जारी है।

west bengal 1779701470

पश्चिम बंगाल में अपराधियों पर शुभेंदु सरकार का सख्त एक्शन, हावड़ा में कुख्यात बदमाश की सड़क पर कराई गई परेड

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार चर्चा में है। हावड़ा जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को हिरासत में लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न क्राइम सीन पर ले जाकर घटनास्थलों का पुनर्निर्माण कराया। इस दौरान आरोपी को केवल काले रंग के बरमूडे में हथकड़ी लगाकर सड़क पर घुमाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य पुराने मामलों की जांच को मजबूत करना, अपराध की प्लानिंग और सहयोगियों की भूमिका समझना था। वहीं आरोपी ने मीडिया के सामने दावा किया कि उसे नहीं पता कि पुलिस उसे क्यों घुमा रही है और उसने कोई अपराध नहीं किया है।

lucknow bkt tejas hospital rape case 1779439611

लखनऊ के अस्पताल में 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर पर रेप का आरोप; अस्पताल सील करने के आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंची छात्रा के साथ वहां कार्यरत डॉक्टर ने रेप किया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जबकि पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

odisha couple beaten on road video 1779168102

ओडिशा में युवक-युवती की बीच सड़क बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात गिरी रोड इलाके में एक युवक और युवती को बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग युवक-युवती को घेरकर डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी नाराजगी का माहौल है।

नितिन गडकरी को 100 करोड़ की फिरौती मांगने वाले जयेश पुजारी को 5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी जयेश पुजारी को नागपुर जिला सत्र न्यायालय ने 5 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने गडकरी के कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और रकम नहीं देने पर बम विस्फोट कर हत्या करने की धमकी दी थी। कोर्ट ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

कांकेर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹6.5 लाख की जाली करेंसी के साथ आरोपी गिरफ्तार

15 मई 2026 | कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब ₹6.5 लाख के नकली ₹500 के नोट बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर में […]

सिम्पलेक्स एमडी संगीता शाह का बड़ा आरोप, DSP पर ब्लैकमेलिंग और संपत्ति हड़पने की साजिश का दावा

करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज होने के बाद संगीता केतन शाह ने पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता शाह ने अखबार में जारी आम सूचना में दावा किया कि DSP स्तर के अधिकारी विशाल सोन ने उन्हें ब्लैकमेल कर कंपनी की चल-अचल संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रची। संगीता शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज है और गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है।

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कुलदीप सेंगर की मुख्य अपील पर 2 महीने में फैसला देने का हाईकोर्ट को निर्देश

कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े चर्चित उन्नाव रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को बड़ा निर्देश दिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि सेंगर की मुख्य अपील पर दो महीने के भीतर फैसला सुनाया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय में फैसला संभव नहीं हो पाता है, तो हाईकोर्ट सभी पक्षों को सुनकर सजा स्थगन याचिका पर नया आदेश पारित कर सकता है।

जांजगीर-चांपा में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने माता-पिता और 2 भतीजे-भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या की

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवतरा गांव में बुजुर्ग दंपति और उनके पोते-पोतियों की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके अपने बेटे ने की थी। पुलिस ने मृतक दंपति के बेटे सोनसाय और उसके बेटे डाकेश्वर उर्फ गोलू को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।