# Tags
pm modi sikkim visit

सिक्किम दौरे पर PM मोदी, 4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज सिक्किम पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के 50वें स्थापना वर्ष (स्वर्ण जयंती) के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे और 28 अप्रैल को पालजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

delhi police

नशे में दिल्ली पुलिसकर्मी की फायरिंग से सनसनी, दो मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

राजधानी के द्वारका इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक जवान ने कथित तौर पर नशे की हालत में दो मजदूरों पर खुलेआम फायरिंग कर दी। घटना देर रात करीब 2 बजे जाफरपुर कला थाना क्षेत्र में हुई, जो थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। गोलीबारी में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान पांडव कुमार और रूपेश के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूपेश को पेट में गोली लगने के कारण गंभीर हालत में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया है।

Akshay

अक्षय कुमार की बेटी से आपत्तिजनक मांग का मामला,साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नाबालिग बेटी से ऑनलाइन आपत्तिजनक मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। Maharashtra Cyber ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने पहले एक साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 13 वर्षीय […]

Screenshot (188)

अजमेर दरगाह में बेकाबू हुई भीड़, एक्स बॉडीगार्ड ने Shah Rukh Khan से जुड़ी घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan से जुड़ा एक पुराना वाकया एक बार फिर चर्चा में है। उनके पूर्व बॉडीगार्ड यूसुफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उस घटना का खुलासा किया, जब अभिनेता Ajmer Sharif Dargah पहुंचे थे और वहां अचानक भीड़ बेकाबू हो गई थी। यूसुफ ने बताया कि यह घटना शुक्रवार के […]

untitled design 2026 04 20t151332 1776678232

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट समझौता, अब QR कोड से होगा भुगतान

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच डिजिटल सहयोग को मजबूत करते हुए एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट समझौता हुआ है। इसके तहत अब दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के देश में यात्रा के दौरान QR कोड के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

india new zealand fta

भारत-न्यूजीलैंड FTA अंतिम चरण में, लीगल वेरिफिकेशन पूरा, 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। समझौते से जुड़ा लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल 2026 को इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।

tamil nadu 1 1776600988

तमिलनाडु के विरुदुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत, 6 घायल

तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से बड़ी जनहानि की खबर सामने आई है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

pushkar singh dhami 1 1776581349

उत्तराखंड में नहीं चलेगा मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम: हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में अब मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम लागू नहीं रहेगा। हरिद्वार में संतों के बीच आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

cm samrat choudhary in office

बिहार में नहीं हटेगी शराबबंदी: नए CM सम्राट चौधरी का साफ संदेश, बोले- “पुनर्विचार का सवाल ही नहीं”

बिहार में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराबबंदी कानून को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी और इसे हटाने या पुनर्विचार करने का कोई सवाल नहीं उठता। इस बयान से शराबबंदी खत्म होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को बड़ा झटका लगा है।

deccanherald 2026 03 22 x1z673r0 file84vctnv8ijktdwu83w

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य आज भी पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।