महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का राष्ट्र संबोधन, विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- “ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या की गई”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल एक “ईमानदार प्रयास” था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर इसकी “भ्रूण हत्या” कर दी। पीएम ने आरोप लगाया कि इस कदम से देश की नारी शक्ति के अधिकारों को ठेस पहुंची है।
Hindi 





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































