# Tags
#राज्य

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का हमला,वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इन दिनों जंगली भालू का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल क्षेत्र से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण को पहले सांकरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पिथौरा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगारपुर गांव निवासी विशेष कुमार प्रधान तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल की ओर गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। सिंगारपुर, लारीपुर और लोरम के बीच हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इधर जिले में भालू के आतंक के साथ-साथ आवारा और पागल कुत्तों का खतरा भी बढ़ गया है। जामपाली और जंघोरा गांव के लोग इन दिनों एक पागल कुत्ते से परेशान हैं, जिसने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *