PM Modi पर Deepak Baij के बयान से गरमाई सियासत, BJP-Congress आमने-सामने
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के प्रधानमंत्री Narendra Modi के विदेश दौरे को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।
पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat ने दीपक बैज के बयान का बचाव करते हुए कहा कि “गलत क्या कहा गया है? प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर गए तो देश को क्या उपलब्धि मिली? क्या सिर्फ टॉफी खिलाने और फोटो खिंचाने गए थे?”
वहीं, इस बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आई है।
अरुण साव ने कहा, “राहुल गांधी और पीसीसी चीफ बैज जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, सड़क का आदमी भी ऐसी भाषा नहीं बोलता। शब्दों की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है। कांग्रेस लगातार ऐसे बयानों की वजह से सिकुड़ती जा रही है।”
दीपक बैज के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है और दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
Hindi 



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































