# Tags
#All #राजनीति #राज्य

दिल्ली दौरे पर CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, विकास और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

cm-sai-nitin-navin

26 मई 2026 | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

विकास, किसान और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से कई विकास योजनाओं को गति मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से जुड़ा रहा है नितिन नवीन का लंबा कार्यकाल

नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2021 से 2024 तक वे छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रहे, जबकि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। जुलाई 2024 से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक दायित्व संभाला था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *