# Tags
#All #अन्य

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ शुरू

share pti 6 1779768042

26 मई 2026 | मुंबई

घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 264.82 अंकों यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,224.14 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 27.60 अंक टूटकर 24,004.10 पर पहुंच गया। सोमवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, जहां सेंसेक्स 1073 अंक चढ़कर 76,488 और निफ्टी 312 अंक की बढ़त के साथ 24,031 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरे

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 50 की 50 में से केवल 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले और बाकी 36 कंपनियां लाल निशान में कारोबार करती दिखीं। शुरुआती कारोबार में बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि भारती एयरटेल में 0.81 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

आईटी और बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला रुख

शुरुआती कारोबार में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईटीसी समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। बाजार विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के असर से शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *