# Tags
#राज्य

भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 7 बैलों को रौंदा

bull death 1536x865

रायगढ़, 31 मई 2026

छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काजूबाड़ी के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद 7 बैलों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि 5 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी चपेट में आ गई और उसे नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *